फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Naraura massacre: "The girl was drinking water and two boys were pushing the car '

नरौरा सामूहिक हत्याकांड : 'लड़की पानी पी रही थी और दो लड़के कार को धक्का दे रहे थे'

Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Naraura massacre: "The girl was drinking water and two boys were pushing the car '
car accident - फोटो : अमर उजाला

बेमेल प्यार की खातिर पांच लोगों को नहर में फेंकने के मामले में पुलिस के खुलासे के बावजूद तीसरे की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। चालक ओमपाल के परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें जानकारी दी है, कि गाड़ी को दो लड़कों ने नहर में धकेला था और लड़की वहां मौजूद थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा मुगीश की सेंट्रो रखने व ले जाने में भी तीसरे की भूमिका पर शक जाहिर किया गया है। इसी मामले में चालक के परिजन व ग्रामीण लखनावली में बैठक कर पुलिस को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।   
विज्ञापन

    
बदायूं स्थित दरगाह गए लोगों की नरौरा नहर में फेंककर हत्या के मामले में पुलिस ने नवादा की प्रीति व उसके प्रेमी मुगीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड में तीसरा कौन?

Naraura massacre: "The girl was drinking water and two boys were pushing the car '
car accident - फोटो : अमर उजाला

इस केस में पुलिस अब तक चालक ओमपाल का शव बरामद नहीं कर पार्ई है। वहीं, एक युवक और एक युवती के पांच बेहोश लोगों को नहर में फेंकने की बात ओमपाल के परिजनों के गले  नहीं उतर रही है। 

ओमपाल की पत्नी इस मामले में पुलिस-प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देकर अनशन पर बैठने की चेतावनी दे चुकी है। अब, ग्रामीण इस मामले में बैठक कर रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने खुद जाकर मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से बात की थी।  नरौरा नहर पर पड़ताल करने पर उन्हें जानकारी दी गई थी, कि मौके पर दो गाड़ी पहुंची थी। 

लड़की ने गाड़ी से उतरकर पानी पिया था और दो लड़कों ने गाड़ी को नहर में धक्का दिया था। इस दौरान लड़की अलग खड़ी थी। धक्का देने में एक लंबा-तगड़ा युवक बताया गया था। जबकि मुगीश की लंबाई सामान्य है। वहीं, दूसरी गाड़ी मुगीश की सेंट्रो हो सकती है, वह गाड़ी भी पुलिस ने बरामद नहीं की है।       

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारियों में जुटी पुलिस      

Naraura massacre: "The girl was drinking water and two boys were pushing the car '
car accident - फोटो : अमर उजाला

इस केस में पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। चार्जशीट दाखिल करने के लिए नियमानुसार 90 दिन का समय होता है। 

अगर निर्र्धारित समय में चार्जशीट दाखिल न की जाए, तो आरोपियों को जमानत मिल सकती है। इसके चलते पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारियों में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 364 (हत्या के लिए अपहरण) और 201 (सबूत या शव छिपाने) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस फ्रूटी की खाली बोतल और नींद की गोलियों के खाली पाउच भी बरामद कर चुकी है।       
      
'अगर कोई दो लड़कों के धक्का देने की जानकारी दे रहा है, तो उसे पुलिस के सामने आना चाहिए। पुलिस इसकी जांच करेगी और अगर कोई तीसरा शामिल होगा, तो उस पर कार्रवार्ई की जाएगी। मुगीश ने सेंट्रो कार मेरठ छोडने की जानकारी दी है और उसकी कार बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।' - सुधीर कुमार त्यागी, कोतवाली प्रभारी कासना      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed