फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of student of class 11th

11वीं के छात्र की सुआ मारकर हत्या

Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
सार

12 बार किए गए सुआ से वार
स्कूल के पास मिला शव
पुलिस को रंजिशन या प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका

विज्ञापन
murder of student of class 11th
हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

संगम विहार इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र की सुआ मारकर हत्या कर दी गई। फिरोज की छाती, पेट और कमर पर करीब एक दर्जन वार किए गए। रविवार तड़के उसका शव एक पब्लिक स्कूल के पास मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आशंका है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फिरोज (19) अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ संगम विहार सी ब्लॉक में रहता था। उसके पिता अनीस की बाइक की वर्कशॉप है। फिरोज पढ़ाई के साथ पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। वह शनिवार को अपने पिता के साथ वर्कशॉप पर गया था।
विज्ञापन


शाम को दुकान से वापस घर आया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह घर से निकल गया, लेकिन उसका फोन घर पर ही छूट गया। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार तड़के पुलिस को एक पब्लिक स्कूल के पास शव होने की सूचना मिली। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लेकर चली गई। इसके बाद फिरोज के परिजनों से संपर्क कर एम्स आने के लिए कहा। वहां फिरोज की शिनाख्त हो गई। पुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिरोज के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed