नाबालिग ने निर्ममता से की युवक की हत्या और मरने से पहले बताया, 'तेरी बीवी मेरी प्रेमिका है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कोंडली मोड़ पर एक शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाला आरोपी उसकी पत्नी का सिरफिरा आशिक निकला। जानकारी के अनुसार मौत से पहले आरोपी ने उस उस शख्स को अपने मोबाइल में एक तस्वीर दिखाई थी।
उस तस्वीर में मरने वाले सुमित की पत्नी और उस शख्स की तस्वीर थी। हालांकि मृतक सुमित की पत्नी का कहना है कि आरोपी उसके पीछे पड़ा हुआ था। जबकि वह उससे साफ कह चुकी थी कि उसकी शादी हो चुकी है और वो अपने पति के साथ काफी खुश है।
युवती ने तो सिरफिरे आशिक से ये भी कहा था कि उसे उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन इन सब के बावजूद वो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह शादी के बाद पहली बार मायके आई तो आरोपी उसके साथ भागने की जिद भी कर रहा था। वारदात रविवार शाम करीब 5 बजे की है।
थाने से चंद कदम की दूरी पर की हत्या
नई दिल्ली की कल्याणपुरी इलाके में रविवार थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सुमित (23) के रूप में हुई है। हत्या करने का आरोप इलाके के ही तीन लड़कों पर लगा।
घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक नाबालिग को दबोच लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस बाकी दो लड़कों की तलाश कर रही है। वहीं देर रात तक पुलिस पकड़े गए नाबालिग की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक सुमित अपने परिवार के साथ सपेरा बस्ती, घड़ौली में रहता था। वर्ष 2016 छह नवंबर को सुमित की कल्याणपुरी छह ब्लॉक निवासी ललिता से शादी हुई थी। सुमित छोटा-मोटा काम करता था। रविवार को वह अपनी पत्नी को लेकर कल्याणपुरी आया था। इस बीच शाम करीब 5.30 बजे थाने के पास एक ब्लॉक में तीन लड़कों से उसका झगड़ा हो गया।
कहासुनी के दौरान नाबालिग किशोर ने सुमित की गर्दन पर चाकू से वारकर दिया। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। सुमित को जख्मी हालत में एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ ही देर बाद एक नाबालिग को दबोच लिया। नाबालिग से पूछताछ कर हत्या के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।