फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in dehli police filed the case and trying to solve it

छत से कूदकर मोनिका ने दी जान, आत्महत्या के कारणों का पता कर रही पुलिस

Tue, 15 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
murder in dehli police filed the case and trying to solve it
- फोटो : फाइल फोटो

सब्जी मंडी में पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने छत से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला की मां के बयान पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गत 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आर्यपुरा में एक महिला ने छत से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान मोनिका शर्मा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि तीन साल पहले मोनिका की शादी वैशाली निवासी विशाल शर्मा से हुई थी। विशाल का ट्रेडिंग का काम है। मोनिका की मां अंजना अग्रवाल ने एसडीएम को बताया कि एक साल से विशाल मोनिका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में अंजना अपने बेटे के पास दुबई चली गई थी। अंजना के मुताबिक विशाल उसे फोन कर लगातार मोनिका को तलाक देने की धमकी दे रहा था जिसकी वजह से वह फरवरी में दुबई से वापस आ गई। उसके बाद से  विशाल लगातार उसे मोनिका को ले जाने के लिए कह रहा था। गत 11 नवंबर को विशाल मोनिका को घर के बाहर छोड़कर चला गया। अंजना ने आरोप लगाया कि विशाल और उसकी मां आशा शर्मा ने उसकी बेटी को खुदकुशी करने के लिए बाध्य कर दिया। अंजना के बयान पर सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल और उसकी मां की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed