फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in ballabhgarh.

आपसी रंजिश में युवक की हत्या

Tue, 07 Oct 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Oct 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
murder in ballabhgarh.

बल्लभगढ़ के सिढ़ौला गांव में आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में तिगांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सिढ़ौला के रहने वाले अमित ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ दिन पहले उसके भाई सुमित का किसी बात पर स्थानीय निवासी तेजबीर, विजय, संदीप और सुनील से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में बातचीत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 9:30 बजे विजय घर से सुमित को अपने साथ ले गया। इसके बाद देर रात करीब 11:30 बजे आरोपी विजय ने ही सुमित की मां कुसुम को फोन कर बताया कि उसका सभी आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया। सभी लोग सुमित को मार रहे हैं। इस पर कुसुम और अमित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सुमित घायल आवस्था में पड़ा मिला। उसको सेक्टर-आठ स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिगांव थाना एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सभी आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed