{"_id":"7c514f0d2117c2e12abee815ea7e75e3","slug":"murder-for-dowery","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के प्यार में पत्नी को मार डाला!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी के प्यार में पत्नी को मार डाला!
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी की नेहरू कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका के पति व जेठानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले मेरे बाप ने मेरा रेप किया था'
विज्ञापन
थाना एसजीएम नगर में दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी ओम प्रकाश ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेनू की शादी 2009 में नेहरू कॉलोनी निवासी जितेंद्र से हुई थी।
विज्ञापन
जितेंद्र रेनू पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। रेनू को पता लगा कि उसके पति जितेंद्र के अपनी भाभी से संबंध है।
यह भी पढ़ें: शौचालय में लिखा महिला नेता का फोन नंबर, आ रहे अश्लील कॉल
जब रेनू ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मृतका के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पति और जेठानी ने मिलकर रेनू की हत्या कर दी। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर ही है।