फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP mobile stolen from Trade Fair.

सांसद जी की जेब कटी, कीमती मोबाइल चोरी

Thu, 27 Nov 2014 12:12 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP mobile stolen from Trade Fair.

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले के दौरान मंगलवार को मेला देखने आए सांसद का कीमती मोबाइल चोरों ने उड़ा लिया। उड़ीसा से राज्यसभा सांसद कल्पतरु दास ने इस संबंध में प्रगति मैदान थाने को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीजू जनता दल के सांसद कल्पतरु दास परिवार के साथ शाहजहां रोड पर रहते हैं। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ व्यापार मेले आए थे। शाम के समय वह हॉल नंबर-1 में पहुंचे। उस समय वहां जबरदस्त भीड़ थी।
विज्ञापन


भीड़ का फायदा उठाकर किसी बदमाश ने सांसद का सैमसंग कंपनी का कीमती मोबाइल फोन उड़ा लिया। सांसद मेला देखने के बाद वापस घर लौट गए। बाद में उन्होंने अपने लेटर हेड पर मोबाइल चोरी की शिकायत भेजी। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हॉल नंबर-1 में लगे सभी-सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर मामले की छानबीन में जुटी है। बुधवार को हॉल नंबर-1 में पुलिस की खासी मौजूदगी देखी गई। बता दें कि मेले में बने अस्थायी थाने में बीते 12 दिनों में 100 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें एक मामला छेड़छाड़ का है। पुलिस ने इन मामलों में एक महिला समेत दो लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed