फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Movers & Packers as the three men caught stealing.

मूवर्स एंड पैकर्स बनकर चोरी करते तीन युवक पकड़े

Mon, 31 Aug 2015 01:25 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
Movers & Packers as the three men caught stealing.
करहेड़ा में मूवर्स एंड पैकर्स कर्मचारी बनकर सामान शिफ्ट करने के नाम पर चोरी कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि उनके तीन साथी भाग गए। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और कार्टून में सामान पैक कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


एक युवक को शक हुआ तो उसने शोर मचाकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पकड़े गए युवक करहेड़ा कालोनी में ही रह रहे थे।

न्यू करहेड़ा कॉलानी के मकान नंबर 568 में हेमेंद्र सिंह मलिक पत्नी मंजूलिका और बेटी नम्रता के साथ रहते हैं। हेमेंद्र शनिवार को परिवार के साथ बागपत रक्षाबंधन पर गए थे।
विज्ञापन


रविवार तड़के करीब चार बजे कुछ युवक उनके घर से सामान कार्टून में पैक कर गली के बाहर ले जाते दिखे। इस दौरान कालोनी में ही रहने वाले धनीराम ने युवकों को देखा तो पूछा कि सामान कहां ले जा रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने बताया कि वह मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी से हैं और सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इस पर धनीराम को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया और पुलिस को फोन कर दिया। शोर मचते ही कालोनी के लोग बाहर आ गए।


युवकों को भागता देख लोगों ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि तीन भाग निकले। पकड़े गए तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

भागने वाले तीनों चोर घर से एक लैपटॉप, दस हजार कैश, और सोने की चेन उड़ाने में कामयाब रहे। चोरों में जाकिर, सतीश और एक नाबालिग हैं।

धनीराम को एक हजार रुपये का इनाम

पुलिस के अनुसार चोर सामान को गत्ते के कार्टून और चादर लपेटकर ले जा रहे थे। धनीराम को लगा कि सुबह चार बजे शिफ्टिंग क्यों हो रही है। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दी और शोर मचा दिया।

एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। धनीराम को उनकी समझदारी के लिए एक हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed