{"_id":"a0143e89d97976e29548163bb23425d6","slug":"mother-son-looking-noose-hanging-on-hand-veins-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने काटी हाथों की नसें!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने काटी हाथों की नसें!
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड की सेक्रेटरी महिला अरविंद गिल और उनके आईआईटी बेटे गगन की मौत के मामले को पुलिस आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
शुरुआती छानबीन के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और एसपी सिटी ने दावा किया कि बेटे को फंदे पर लटका देख मां ने हाथों की नसें काटी होंगी। हालांकि इस थ्योरी पर फाइनल मुहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगी।
दूसरी तरफ, पति हरमीत की आशंका पर पुलिस हत्या कर सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है। हरमीत ने घटनास्थल देखने के बाद आशंका जताई है कि बेटे ने मां को मारा और फिर फंदा लगाकर जान दे दी।
हरमीत ने बताया कि करीब तीन साल पहले प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर बेटे ने ड्रग्स लेनी शुरू की थी। वह डिप्रेशन में था और ड्रग्स न मिलने पर इस प्रकार का कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
इंजीनियर हरमीत गिल और रेलवे बोर्ड में सेक्रेटरी अरविंद गिल की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। चार साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और अरविंद पति से अलग वसुंधरा आकर रहने लगीं।
हरमीत ने बताया कि गगन रुड़की से आईआईटी कर रहा था। शुक्रवार को वह वसुंधरा अपनी मां के पास आया था। रविवार शाम को उनकी अरविंद से बात हुई तो उन्हाेंने बताया कि गगन की तबियत खराब है और वह सो रहा है।
इसके बाद कोई बात नहीं हुई। मंगलवार शाम को पुलिस ने उन्हें दोनाें की मौत की सूचना दी। हरमीत ने दावा किया कि अरविंद सुसाइड नहीं कर सकती, क्योंकि उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी।
बेटे का दिल्ली के विमहंस अस्पताल से इलाज चल रहा था। डिप्रेशन में होने और ड्रग्स के लिए रुपये नहीं मिलने पर वह मां की हत्या कर सकता है।
ये हैं पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट के दावे की वजहें
एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में आया है कि अरविंद की नसें ब्लेड से सफाई से काटी हुई हैं। जबकि दूसरा व्यक्ति नसें काटेगा तो कई जगह ब्लेड लगेंगे।
दोनों के शव 48 से 72 घंटे पुराने लग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि गगन की मौत पहले हुई होगी। इसके अलावा बेडरूम के पंखे पर भी कपड़ा बंधा मिला है, यानि वहां भी सुसाइड की कोशिश की गई। माना जा रहा है कि वहां सुसाइड न कर पाने पर महिला ने नसें काटी होंगी।
शुक्रवार को ही गगन ने एफबी पर धुंधली फोटो लगा दी थी
गगन की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला है कि उसने शुक्रवार को अंतिम बार अपना फेसबुक लॉग ऑन किया था। गगन ने 10 अप्रैल को फेसबुक से सारी फोटो, पोस्ट आदि हटा दीं।
आठ अप्रैल को उसने अपनी प्रोफाइल की फोटो बदली थी और धुंधली फोटो लगाई। इसके पहले छह अप्रैल को कवर फोटो को बदला था और एक धुंधली रोशनी की फोटो लगाई है। न तो प्रोफाइल पर कोई पोस्ट है और न ही कोई फोटो।
इससे साफ है कि घर आने से पहले ही गगन के मन में कुछ चल रहा था। फेसबुक में रिलेशनशिप की जानकारी में मां अरविंद गिल का नाम है, जिससे ये साबित होता है कि मां अरविंद गिल भी फेसबुक पर हैं, लेकिन उनका फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट है।
मां-बेटे के बीच संघर्ष होने की आशंका
ड्राइंग रूम की दीवार पर लगे टीवी की स्क्रीन टूटी मिली है। साथ ही घर के दोनों कमरों में सामान भी बिखरा मिला, जो घटना से पहले हाथापाई और विरोध का संकेत दे रहे हैं। मेज पर कढ़ाई में चाय का पानी भरा था, जिसमें ब्लेड पड़ी थी। सोफे का कुशन भी खून में सना था।
बेडरूम में भी की फंदा लगाने की कोशिश
ड्राइंग रूम में गगन की लाख रस्सी से बंधी पंखे से लटकी मिली। वहीं बेडरूम के पंखे से भी एक चुन्नी बंधी मिली है। जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बेडरूम में फांसी लगाने की कोशिश की गई थी।
जन्मदिन भी न देख सकीं अरविंद गिल
15 अप्रैल को अरविंद का जन्मदिन है। मगर इससे पहले ही अरविंद गिल की मौत हो गई। पति हरमीत ने बताया कि पिछले साल उन्होंने पत्नी के जन्मदिन पर उनसे मिलने की कोशिश की थी।
मगर उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि अरविंद गिल ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं और घुलती-मिलती भी नहीं थीं।
एक साल पहले भी किया था सुसाइड की कोशिश
हरमीत ने बताया कि करीब एक साल पहले भी गगन ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद ही उसका दिल्ली के विमहंस अस्पताल में इलाज शुरू किया गया था।
इससे पहले कई डॉक्टरों से उसका इलाज चल रहा था। हालांकि वर्ष 2009 में गगन का सेलेक्शन दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हुआ था, लेकिन एक वर्ष बाद उसने आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया था।