फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother-daughter harrassed in faridabad

दबंग भाई बहनों ने मां-बेटी को पीटा, अश्लील हरकत की

Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
 mother-daughter harrassed in faridabad
DEMO PIC

फरीदाबाद के एसजीएम नगर में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक और उसके परिवारवालों के खिलाफ मारपीट, छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। अदालत के आदेश पर दर्ज केस की जांच महिला थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला शाहरुख उसकी बेटी के साथ छेडख़ानी के जुर्म में जेल जा चुका है। 6 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे महिला  किसी काम से घर के बाहर निकली थी। इस दौरान शाहरुख की दो बहनों ने उसका रास्ता रोक लिया और कहने लगीं कि अपनी बेटी शाहरुख को क्यों नहीं सौंप देतीं। 
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो दोनों लड़कियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और पीटा, आरोप है कि लड़कियों ने महिला के शरीर को दांत से काटा। मां को बचाने के लिए बेटी बाहर आई। आरोप है कि इस पर शाहरुख और उसका साथी बेटी को पकड़ कर गली में ले गए और वहां उसके साथ छेडख़ानी की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने इसकी शिकायत थाने से लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय तक में की लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने न्यायालय का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएमआईसी राजीव की कोर्ट ने शिकायत सुनने के बाद पुलिस को पीड़िता का केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed