{"_id":"189b616cdb01a57a494722542d3788d0","slug":"morning-walk-spoils-belonged-to-the-woman-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकली महिला से कुंडल लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वॉक पर निकली महिला से कुंडल लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 May 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाना क्षेत्र में विगत 24 घंटे के दौरान झपटमारों ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी। बदमाश दो महिलाओं से चेन, एक से पर्स और एक अन्य से कुंडल लूट ले गए। सभी मामलों की सूचना पुलिस को दी गई। किसी भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
जे-18 प्रताप विहार निवासी सरोज रविवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। संतोष मेडिकल कालेज के पीछे सुनसान रोड़ पर दो बदमाश आए और सरोज से कुंडल झपट ले गए। इसके बाद शाम करीब 5 बजे बदमाशों ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक महिला से चेन लूट ली।
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश तेजी से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार शनिवार को भी क्षेत्र में झपटमारी की दो वारदातें हुईं। एल ब्लाक में अंबेडकर पार्क के पास एक महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में करीब एक हजार रुपये, बैंक एटीएम के अलावा अन्य दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य महिला से भी बदमाशों ने चेन लूट ली थी। विजयनगर पुलिस का कहना है कि किसी भी मामले में तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।