फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   more then three lacs loot in faridabad in honda showroom

होंडा शोरूम से बिना ताला तोड़े चोरी हुए 3.60 लाख रुपये

Wed, 09 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
more then three lacs loot in faridabad in honda showroom
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्कूटी के जोए होंडा शोरूम से 3.60 लाख रुपये चोरी होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शोरूम के शटर के ताले टूटे नहीं हैं।
विज्ञापन


अंदर लगे शीशे के गेट का ताला भी नहीं टूटा है तो ऐसी परिस्थितियों में चोरी कैसे हो सकती है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना वाले दिन बंद थे। स्कूटी का यह शोरूम अशोक विहार दिल्ली निवासी मुकुल ग्रोवर ने किराए पर खोला हुआ है।
विज्ञापन


पांच नवंबर को शोरूम मालिक मुकुल ग्रोवर ने अपनी सीट के पास बनी दराज से 3.60 लाख रुपये रखे थे। छह नवंबर की सुबह जब वे शोरूम पहुंचे तो दराज में पैसे नहीं मिले। उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जयकिशन ने मौका मुआयना किया। शोरूम मालिक का कहना है कि चोर शोरूम में लगे कैंची टाइप गेट को किसी तरह खोलकर अंदर घुसे थे। लेकिन पुलिस को इस घटना में संशय लग रहा है। थाना प्रभारी जयकिशन का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed