{"_id":"2196f3429ed00948cddbb9e911c968f9","slug":"molestation-with-teacher-after-giving-lift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इज्जत बचाने के लिए चलती बाइक से कूदी शिक्षिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत बचाने के लिए चलती बाइक से कूदी शिक्षिका
Updated Sun, 03 Aug 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे पिलखुवा इलाके में एक शिक्षिका को बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। जैसे ही शिक्षिका बाइक पर बैठी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और बाइक को सुनसान रास्ते पर दौड़ा दिया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि युवक के इरादे को समय रहते महिला भांप गई और शोर मचाकर चलती बाइक से कूद गई। शोर सुनकर किसान दौड़ तो आरोपी युवक भाग गया।
पीड़िता की शिकायत हाईवे पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
चीख सुनकर दौड़े किसान
नोएडा निवासी महिला नगर के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह नोएडा जाने के लिए स्कूल से पिलखुवा आ रही थी। बारिश होने के कारण वाहन नहीं मिलने पर शिक्षिका ने बाइक सवार युवक से लिफ्ट ले ली।
आसपास काम कर रहे किसान महिला की चीख सुनकर दौड़ तो आरोपी बाइक समेत भाग गया। पीड़िता ने पिलखुवा पहुंचकर हाईवे पर तैनात पुलिस को वारदात की सूचना दी। एसएचओ का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस से मौखिक शिकायत की थी, लिखित में शिकायत नहीं दी है।