फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with girl by showing porn

अश्लील फिल्म दिखाकर नाबालिग से छेड़छाड़

Fri, 22 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 22 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
molestation with girl by showing porn
du search goes to porn link - फोटो : सोशल मीड‌िया

सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को अश्लील  फिल्म दिखाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति किराए के मकान में रहता है और माली का काम करता है। उसके पड़ोस में रहने वाला संग्राम सिंह रहता है। बुधवार को नाबालिग का पिता अपने काम पर चला गया। मां बाजार गई थी। इस दौरान संग्राम सिंह बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां उसने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां जब बाजार से लौटी तो बच्ची ने यह बात बताई। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई मुकेश कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed