झूठे पद का रौब दिखाकर डीयू छात्राओं का यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कारोबारी का नाम राजेश ओबरॉय (60) है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राजेश को मौरिस नगर इलाके में 30 अप्रैल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
तब वह एक छात्रा को छेड़ने के बाद अगले दिन उसी से उसका पता पूछने पहुंच गया था।
सिविल सर्विस की तैयारी करने वाली छात्रा भी फंसी
राजेश की रानीबाग में इलेक्ट्रिक स्विच बनाने की फैक्ट्री है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक राजेश ने 29 अप्रैल को सिविल सर्विस की तैयारी करने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा उसकी मंशा भांपते हुए धक्का देकर भाग गई।
अगले दिन भी राजेश वहां पहुंचा और उसी छात्रा से पता पूछने लगा। छात्रा ने उसे देखते ही शोर मचा दिया और लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
बातों में उलझा कर डीयू छात्रा से करने लगा छेड़छाड़
जांच में यह बात सामने आई है कि राजेश के खिलाफ गत वर्ष सितंबर माह में डीयू की छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
राजेश ने छात्रा से खुद को डीयू का काउंसलर बताया और उसे अपनी बातों में उलझा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
युवती उसके चंगुल से भागकर इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़िता की मदद से राजेश का स्केच तैयार करवाया। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।