जेठ और देवर ने फाड़ दिए कपड़े, अश्लील हरकतें भी कीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क में लोग जान देने और लेने से नहीं चूकते। कभी कोई प्यार में असफल होकर दूसरे की जान ले लेते हैं तो कभी छोटी सी बात पर खुद भी जान देने पर उतर आते हैं।
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर मंगलवार तड़के आयशा खातून (19) ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें युवती ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही युवक को परेशान न करने की गुजारिश परिजनों से की।
घर के सामने रहता है प्रेमी
पुलिस के मुताबिक तीसरा पुश्ता निवासी आयशा घर के सामने रहने वाले युवक से प्यार करती थी। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन शनिवार को युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि तभी से आयशा काफी परेशान थी। घर वालों ने उसे समझाने का भी प्रयास किया था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में लगे पंखे के हुक से लटककर जान दे दी।
पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जेठ और देवर ने फाड़ दिए कपड़े
दिल्ली के वसंत विहार के कटवारिया सराय में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने जेठ व देवर पर छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने सोमवार रात दी शिकायत में कहा कि जेठ व देवर ने शराब के नशे में उससे मारपीट और कपड़े फाड़ने के अलावा अश्लील हरकतें की। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जेठ सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
महिला की हत्या में पति गिरफ्तार
उधर, सीमापुरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम घरेलू झगड़े में चाकू से गोदकर मंजू (20) की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या व सबूतों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी पति गौतम (25) को गिरफ्तार कर लिया।
धवार को मध्यप्रदेश से मंजू के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने शव जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गुना (मध्यप्रदेश) की मंजू सीमापुरी की सन लाइट कॉलोनी में रहती थी। 2012 में उसकी शादी धातु की मूर्ति बनाने का काम करने वाले गौतम से हुई थी। सोमवार देर रात ससुराल वाले मंजू को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। गौतम ने बताया कि सीढ़ी से गिरने से मंजू की मौत हुई, लेकिन पुलिस को मंजू की गर्दन, सिर और पेट पर धारदार हथियार के जख्म मिले। पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया।
छानबीन के दौरान पता चला कि मंजू की सास, देवर और दो ननद मंजू को मारते-पीटते थे। सोमवार शाम भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान गौतम ने चाकू से वारकर मंजू की हत्या की गई।
पुलिस मंजू के मायके वालों का इंतजार रही है। उनसे पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।