फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation of woman judge by delhi police officer, suspended

नशे में सिपाही ने महिला जज से की बदसलूकी, हुआ हिंसक

Thu, 07 Apr 2016 06:32 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
molestation of woman judge by delhi police officer, suspended
यौन प्रताड़ना

दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर थाना इलाके में एक सिपाही ने महिला जज के साथ बदतमीजी व गाली-गलौच की। महिला जज ने विरोध किया तो आरोपी हिंसक हो गया। महिला जज का आरोप है कि सिपाही शराब के नशे में था।

विज्ञापन


जैतपुर थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला जज अपने पति व बेटे के साथ तीन अप्रैल की शाम को यमुना घाट( कालिंदी कुंज) पर धार्मिक प्रक्रिया के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी कार घाट के पास जैतपुर पुलिस चौकी के पास पार्क की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जज के कार की वीड‌ियो बना रहा था स‌िपाही

molestation of woman judge by delhi police officer, suspended
कार पर जज का स्टीकर लगा हुआ था। जब वह धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौटी तो एक सिपाही उनकी कार की वीडियो बना रहा था। महिला जज ने विरोध किया तो आरोपी सिपाही भड़क गया और बदतमीजी करने लगा।

आरोप है कि उसने महिला जज की भी वीडियो बनाई। सिपाही को हिंसक होते देख महिला जज अपने परिवार के साथ कार में बैठ गई और अंदर से खिड़कियां बंद कर लीं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जैतपुर थानाध्यक्ष को दी। जब तक थाने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक महिला जज परिवार के साथ कार में बंधक बनीं रहीं।

पुलिस जिप्सी के आने पर जज बाहर निकलीं। बाहर निकलते ही सिपाही हिंसक हो गया। वह गाली-गलौच के अलावा मारने के लिए भागने लगा। मौके पर आए अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा।

सिपाही की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। सिपाही के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और घूरने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed