फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case against father in law.

घर में अकेली पाकर अश्लील हरकत करता था ससुर!

Thu, 25 Sep 2014 07:50 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
molestation case against father in law.

गुड़गांव के टीकरी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत की है। सदर थाना पुलिस ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन

 
सदर थाने में तैनात एएसआई मजूंसा ने बताया कि टीकरी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि घर में अकेली पाकर उसका ससुर कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। परेशान होकर महिला ने पहले अपने घर वालों को जानकारी दी जिसके बाद वह पुलिस को ससुर की करतूत बता दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला के शिकायत के आधार पर ससुर के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता और उसके ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद चल रहा है। जिसके कारण पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोप तय कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या

molestation case against father in law.

गुड़गांव के पंचगाव के चांदला डूंगवास में ननिहाल में रहने वाले चार वर्षीय बालक की बुधवार को गला घोटकर हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
 
पंचगांव के रहने वाले मनीष ने बिलासपुर थाना पुलिस को बताया कि उसका चार वर्षीय भांजा वीर उनके पास रहता है। बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले व्यक्ति ने उसकी पत्नी के ऊपर स्प्रे करके बेसुध कर दिया। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

बिलासपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई है।

संदेह के घेरे में आई बच्चे की मामी

molestation case against father in law.

एसीपी पटौदी का कहना है कि मामी की ओर से स्प्रे छिड़कने की बात को डाक्टर ने मना कर दिया है। पूरे प्रकरण में मामी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि मनीष की बड़ी बहन की शादी हुई थी। वह बहन मंदबुद्धि के होने के कारण उसकी दूसरी बहन की शादी भी वहीं जीजा के साथ हो गई थी।

दूसरी बहन को शादी के बाद बेटी हुई। जबकि मंदबुद्धि बहन को एक बेटा वीर हुआ था। पुलिस उनके परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed