फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation and loot with students in greater noida

सरेराह छात्राओं से अश्लील हरकत, मोबाइल-पर्स लूटा

Tue, 04 Nov 2014 09:47 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
molestation and loot with students in greater noida

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एमबीए की दो छात्राओं से पर्स और मोबाइल लूट लिया। अकेला पाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। छात्राओं के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से हाथरस की रहने वाली दो छात्राएं नॉलेज पार्क में निजी कॉलेज से एमबीए कर रही हैं और कॉलेज के ही छात्रावास में रहती है। सोमवार शाम दोनों जगत फार्म मार्केट जा रही थीं। तभी गुरूद्वारे के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


तमंचा दिखाकर तीन हजार रुपये, मोबाईल फोन लूट लिया। यही नहीं छात्राओं के साथ उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगे।

चिल्लाने लगी छात्राएं

molestation and loot with students in greater noida

बदमाशों की इस करतूत पर छात्राएं चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास से छात्र दौड़े। इसी बीच बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। छात्राओं ने मौके पर पहुंचे छात्रों को वारदात की जानकारी दी।

छात्रों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बदमाशों के डर के चलते दोनों वापस छात्रावास लौट गई।

वहीं एसपी देहात डा. बृजेश कुमार का कहना है कि ऐसी किसी घटना की सूचना अभी नहीं मिली है अगर पीड़ित छात्रा शिकायत करती है तो मामले को दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

तमंचे के बल पर दो युवकों से लूट

molestation and loot with students in greater noida

ग्रेटर नोएडा में ही बीते सोमवार शाम ड्यूटी से कमरे पर लौट रहे दो युवकों को बाइकर्स ने तमंचा दिखाकर सैलरी के पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में सुमित और राजपाल किराए के मकान में रहते हैं। दोनों दोस्त एक साथ रहते है और एक ही कंपनी में नौकरी करते है। सोमवार की शाम की समय बिसरख उद्योग केंद्र स्थित कंपनी से ड्यूटी पूरी कर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। दिन में उनको वेतन मिला थी।

उद्योग केंद्र में सब स्टेशन के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचा दिखाकर दोनों से पंद्रह हजार रुपये की नकदी लूट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने वारदात की सूचना बिसरख कोतवाली में दी। लूटपाट की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed