बाइक सवार सुरक्षाकर्मी को पत्थर मारकर मोबाइल छीन ले गए बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू रेलवे रोड पर बाइक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहे सुरक्षाकर्मी को पत्थर मारकर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। जब तक सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाता तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से अलवर राजस्थान निवासी सोनू शर्मा गुड़गांव में रहता है और एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्य करता है। शनिवार देर शाम वह अपनी ड्यूटी खत्म कर के बाइक से अपने घर जा रहा था।
इस दौरान उसने कान पर मोबाइल लगाया हुआ था। जब वह डॉक्टर लैब अस्पताल के पास पहुंचा तो उसे पीछे से एक पत्थर आकर लगा जिसके चलते वह गिर गया और उसका मोबाइल दूर जा गिरा। अभी वह उठकर संभल ही पाता तब तक 2 युवक बाइक पर उसका मोबाइल उठाते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाइक पर सवार 3 युवक आए और उसका मोबाइल छीनते हुए फरार हो गए
उधर, दूसरे मामले में ज्योति पार्क निवासी सुमित ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आने के लिए हिमगिरी चौक पर गाड़ी का इंतजार करते वक्त फोन पर किसी से बात कर रहा था।
इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए और उसका मोबाइल छीनते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई सतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस बाइक पर सवार होकर आरोपी आए थे उस बाइक का नंबर पीड़ित को पूरी तरह से याद नहीं है। आधे नंबर के जरिए ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।