फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants attacked with petrol bombs at home, car and office lighting

बदमाशों ने घर पर किया पेट्रोल बम से हमला, कार और ऑफिस जला

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked with petrol bombs at home, car and office lighting
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

समयपुर बादली में एक मकान पर बुधवार देर रात नकाबपोश दो बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले में घर में खड़ी एक कार और घर में बना ऑफिस जल गया। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि घर में मौजूद बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के घर से चार पेट्रोल बम बरामद किए। समयपुर बादली थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कृष्ण कुमार (61) परिवार के साथ गली नंबर-5, खेड़ा गढ़ी गांव, समयपुर बादली में रहते हैं। इनका खेती-बाड़ी का काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकाबपोश दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Miscreants attacked with petrol bombs at home, car and office lighting
पु‌लिस - फोटो : file photo

घर में ही कृष्ण ने अपना दफ्तर भी बनाया है। बुधवार को घर पर कृष्ण अकेले थे। परिवार के लोग किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। देर रात करीब 1:20 बजे उन्हें कुछ गिरने की आवाज आई। 

बाहर निकलकर देखा, तो उनके ऑफिस और कार में आग लगी थी। पीड़ित ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद कृष्ण सोने चले गए। रात करीब 2:40 बजे बदमाशों ने दोबारा पेट्रोल बम से हमला किया। 

कृष्ण शोर मचाते हुए गेट की ओर दौड़े, तो दोनों बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में घर में खड़ी सेंट्रो कार और ऑफिस जल गया। दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच में पता चला कि नकाबपोश दो बदमाश पेट्रोल बम फेंक रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कृष्ण कुमार का कुछ लोगों से संपत्ति विवाद चल रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि संपत्ति विवाद के कारण ही कृष्ण के घर पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed