{"_id":"595662db4f1c1b414d8b4626","slug":"minor-students-alleges-molestation-on-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलकम इलाके में एक नाबालिग छात्रा ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता पेट दर्द होने पर इलाज करवाने डॉक्टर के क्लीनिक में गयी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डॉक्टर नवाजुद्दीन (50) के रूप में हुई है। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। डॉक्टर ने सभी आरोपों से इंकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता सपरिवार सुभाष पार्क इलाके में रहती है। वह इलाके के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। चार दिन पहले छात्रा को पेट में दर्द हुआ था। परिजन उसे लेकर सुभाष पार्क स्थित डॉक्टर नवाजुद्दीन के क्लीनिक पहुंचे। डॉक्टर ने दवा देकर उसे घर भेज दिया था। पेट दर्द ठीक नहीं होने पर गत बृहस्पतिवार को परिजन दुबारा उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर ने उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इसकी जानकारी क्लीनिक में मौजूद अपने पिता से की। उसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्लीनिक पर पहुंची और पीड़िता एवं आरोपी डॉक्टर को थाने में लेकर आ गयी। पीड़िता की काउंसिलिंग करवायी गयी और उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उधर डॉक्टर ने सारे आरोप को नकार दिया है। उसका कहना है कि जिस दौरान पीड़िता के पेट की जांच कर रहे थे, उस दौरान पीड़िता के परिजनों के साथ कई लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन