{"_id":"59383aac4f1c1b841c9c97be","slug":"minor-raped-9-years-girl-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल की बच्ची से नाबालिग पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
9 साल की बच्ची से नाबालिग पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार को नौ साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जैसे ही परिजनों को मामले का पता चला, पुलिस को खबर दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को दबोच लिया है। आरोपी लड़का खुद को नाबालिग बता रहा है। पुलिस लड़के की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। उसका पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार शाम को मासूम अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इधर, बच्ची रोती हुई घर पहुंची और उसने मां को सारी बात बता दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को दबोच लिया।
विज्ञापन