फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor killed his cousin brother when he slapped him

बुरी आदतों पर थप्पड़ मारा तो नाबालिग ने कर दी हत्या, किया अपने भाई पर चाकू से हमला

Wed, 29 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
minor killed his cousin brother when he slapped him

कंझावला में बुरी आदतों के लिए दोस्त के सामने थप्पड़ मारने और बाइक को नाले में फेंक देने का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने अपने भाई को खेत में ले जाकर शराब पिलाई और नशा होने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर 15 चाकू के वार मिले थे। उसके शरीर के कुछ अंग को जानवरों ने भी नोंच लिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह कंझावला के माजरा डबास गांव में खेत में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक की पहचान सज्जन कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 19 नवंबर की रात वह घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को चांदपुर प्रेम प्याऊ के पास से दबोचा

minor killed his cousin brother when he slapped him

मामले में बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ निरीक्षक सुखबीर मलिक ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि सज्जन को अंतिम बार नाबालिग चचेरे भाई के साथ देखा गया था। पुलिस ने नाबालिग की तलाश की तो वह घर से गायब था।

​सूचना पर पुलिस ने उसे चांदपुर प्रेम प्याऊ के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बुरी आदतों को लेकर सज्जन अक्सर उसे बेइज्जत करता था। कुछ दिन पहले सज्जन ने दोस्तों के सामने उसे थप्पड़ मार दिया था और उसकी बाइक को नाले में फेंक दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने सज्जन की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed