{"_id":"5b7eeaf042c79246627ab33d","slug":"minor-girl-kidnap-after-sexul-assult-in-5-days-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर 5 दिन तक किया गैंगरेप, चंगुल से भागकर पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर 5 दिन तक किया गैंगरेप, चंगुल से भागकर पुलिस से की शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
हर्ष विहार इलाके से 16 साल की एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को 15 अगस्त को आरोपियों ने अगवा कर लिया और उसे ग्रेटर नोएडा ले जाकर उसके साथ 21 अगस्त तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गत मंगलवार को पीड़िता आरोपियों की चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत की। मेडिकल जांच में किशोरी के पांच माह के गर्भवती होने की बात सामने आई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किशोरी परिजनों के साथ हर्ष विहार में रहती है। 15 अगस्त को वह अपने छोटे भाई के लिए कुछ सामान लेने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और नशीला पदार्थ सुंधा कर बाइक से ग्रेटर नोएडा ले गए। उसे सूरजपुर इलाके में एक अनजान जगह पर रखा।
विज्ञापन
मंगलवार को आरोपियों के चंगुल से भागने के बाद वह सूरजपुर थाने पहुंची। पुलिस ने हर्ष विहार थाने को इस घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की टीम किशोरी को लेकर दिल्ली आई और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चार आरोपितों का नाम सामने आए हैं, जिसमें नाबालिग भी हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी आरोपी हर्ष विहार में सीवर पाइप लाइन डालने का काम करते थे और यहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहते थे। एक युवक किशोरी के पड़ोस में रहता था, जिससे उसकी जान पहचान हो गई थी।