{"_id":"58e90d134f1c1bac2b5b4529","slug":"minor-girl-gangraped-in-mewat-noonh-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नाबालिग को अकेला पाकर दो युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में नाबालिग को अकेला पाकर दो युवकों ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह खंड के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल मुआयना करा दिया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल में लड़की के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। मौजूदा मामला 6 अप्रैल का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 6 अप्रैल को वह अपने पति के साथ कहीं बाहर गई हुई थी तथा उसकी 14 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। वहीं गांव के ही शाहिद पुत्र सुलेमान तथा सोहेल पुत्र समून का घर भी पीड़ित लड़की के घर के पास ही है। जिस पर बैठ कर अक्सर वे लड़की पर फब्तियां कसते रहते थे।
विज्ञापन
घटना के दिन दोपहर साढ़े बारह बजे जब पीड़ित लड़की पानी लेकर वापस घर पर आई तो आरोपी घर में जबरदस्ती घुस गए। आरोपियों में से एक ने बाहर निगरानी की तथा दूसरे ने उसके साथ रेप किया तथा फिर दूसरे ने बाहर निगरानी तथा अन्य ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के माता पिता जब घर आए तो लड़की ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला जांच अधिकारी एसआई रेखा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करा दिया गया है। जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।