दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 17 साल के एक नाबालिग पिता ने दो माह के बच्चे को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। अगर आप इस क्रूरता की वजह जानेंगे तो सच में हैरान रह जाएंगे।
वर्ष 2017 में नाबालिग ने एक किशोरी को भगाकर उससे प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों परिवार से अलग किराए का मकान लेकर रह रहे थे। कथित पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए आरोपी ने मासूम को अपना बच्चा न मानते हुए उसकी पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सलीम (17) (बदला हुआ नाम) मंगोलपुरी के के ब्लॉक में रहता है। इनके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सलीम को पड़ोस में रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्यार हुआ तो मई 2017 में दोनों ने भागकर शादी कर ली। लड़का और लड़की के परिजनों ने दोनों के रिश्ते को न मानते हुए उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सलीम परिवार से अलग एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा।
4 of 5
नवजात
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2018 में सलीम की कथित पत्नी ने एक लड़के को जन्म दिया। इधर सलीम बेरोजगार था, घर का खर्चा चलाने की किल्लत थी। शनिवार सलीम की कथित पत्नी बेटे को सलीम के पास छोड़कर सेल्स गर्ल की नौकरी के लिए साक्षात्कार देने पालिका बाजार आ गई। शाम के समय जब वह घर पहुंची तो उसने अपने मासूम बेटे की खूून से लथपथ लाश पड़ी देखी। फौरन वह बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चे की मां ने कथित पति पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सलीम उसके चरित्र पर शक करता था और उसे लगता था कि मासूम बच्चा उसकी संतान नहीं है। इसी वजह से उसने बच्चे की पटक पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सलीम पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।