फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millions' scam for job in bank

बैंक में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 23 Dec 2013 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
Millions' scam for job in bank

बैंक में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। फर्श बाजार इलाके में आरोपियों ने बेटे और मुंहबोले भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी की।

विज्ञापन


नौकरी नहीं मिली तो रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कृष्णा देवी रघुनाथ कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर, लोनी में रहती है। परिवार में पति देशपाल, बेटे सचिन व नवीन हैं। देशपाल पेशे से ऑटो चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर 2012 को कृष्णा देवी शाहदरा इलाके में खरीदारी करने के लिए आई थी। यहां प्रदीप व मुनीमजी सरकारी नौकरी लगवाने के विजिटिंग कार्ड बांट रहे थे। पूछने पर दोनों ने बताया कि उनके सर मनोज नौकरी लगवाते हैं।

अगले दिन मनोज से मिलने कृष्णा फर्श बाजार स्थित उसके घर पहुंची। वहां उसने बेटे नवीन व मुंहबोले भाई सोमवीर की नौकरी लगवाने की बात की।मनोज ने एक माह में बैंक में नौकरी लगवाने के लिए छह लाख मांगे और दो लाख रुपए एडवांस देने को कहा।

काले धन के खिलाफ भारत ने बढ़ाया कदम

कृष्णा ने दोनों के कागजात और दो लाख रुपये मनोज को दे दिए। एक माह बीतने के बाद आरोपी ने कुछ और समय मांगा। बाद में वह नौकरी न लगवा पाने की बात कहने लगा।


बार-बार चक्कर काटने के बाद कृष्णा को मनोज ने एक सितंबर 2013 का चेक दिया, लेकिन बैंक से पता चला कि मनोज का बैंक में खाता बंद हो चुका है। इस बीच मनोज दफ्तर बंद करके फरार हो गया।

पीड़िता ने किसी तरह तलाश करके उससे रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आखिरकार पीड़िता ने मामले की शिकायत फर्श बाजार थाने में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed