फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Thug aresst in noida

200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2013 12:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
 Thug aresst in noida

सोनीपत, नोएडा और दिल्ली में लोगों की गाढ़ी कमाई निवेश कराने के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी का नाम विजय दीक्षित है।

विज्ञापन


अपने बोलने की कला और उम्र का फायदा उठाकर विजय बड़े ही आराम से लोगों को बेवकूफ बना देता था। पुलिस के मुताबिक 30 से अधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन


वहीं करीब 12 मामलों में अदालतों ने विजय को भगोड़ा घोषित कर रखा था। विजय की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।

आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय त्यागी और उनकी टीम को विजय के महिपालपुर इलाके के एक फॉर्म हाउस में छिपे होने की खबर मिलीथी। छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने सैकड़ों लोगों और कंपनियों को चूना लगाया। आरोपी ने बताया कि उसने सोनीपत, हरियाणा में एसबीएल सिटी के नाम से एक प्रोजेक्ट लांच करने को कहकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए बाद में वह फरार हो गया।

विजय ने डिफेंस कालोनी इलाके में प्लॉट बनाने के नाम पर डॉ. मंजुला पाठक को करीब 90 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

आरोपी ने सीनियर पॉवर प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में निवेश कराने पर हाई रिटर्न देने की बात कर करीब 1.70 करोड़ रुपये ठग लिए, उसके बाद वह फरार हो गया।


यहां उसने करीब 100 से अधिक लोगों को चूना लगाया। आरोपी ने नोएडा के मॉल में दुकानें दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की।

बाद में लोगों को पता चला कि नोएडा आथॉरिटी ने पूरी डील को पेमेंट न होने के कारण कैंसल कर दिया। पुलिस के मुताबिक लोगों को ठगने की शिकायतें मिलने के बाद आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हो गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि वह खुद को बिल्डर, डेवलपर और आर्थिक सलाहकार भी बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed