फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millions of student cheating

जैकपॉट जीतने का झांसा दे छात्रा से लाखों की ठगी

Sun, 23 Feb 2014 08:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Feb 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
Millions of student cheating

विज्ञापन

अगर आपको कोई क्विज, एसएमएस या ई-मेल कर लखपति बनने या इनाम जीतने का झांसा देता है तो सावधान हो जाएं। ऐसा झांसा देने वाले ठग हो सकते हैं, और आपको लाखों का चूना लगा सकते हैं।


कैला भट्टा की रहने वाली 12वीं की छात्रा तबस्सुम ऐसे ही गैंग का शिकार बनी। ठगों ने उससे केबीसी जैकपॉट क्विज में आमिर खान का फोटो पहचानने पर विजेता बताया। उसे साढ़े छह लाख रुपये जीतने का झांसा दिया और उससे 1.30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जीत की रकम लेने के लिए उसे मुंबई अकेले बुलाया। वह परिजनों के साथ पहुंची, मगर ठग वहां नहीं मिला। तब ठगी का पता चला। छात्रा ने कोतवाली रिपोर्ट कराई है।

एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तबस्सुम के मुताबिक उसने हाल में एक टीवी न्यूज चैनल के बीच में आने वाला एक कार्यक्रम देखा, जिसमें आमिर खान का फोटो दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सही जवाब देने वाले लकी विनर को साढ़े छह लाख रुपये बतौर इनाम मिलेंगे। उसने फोन कर सही जवाब बताया तो राजू नाम के ठग ने उसे किया कि उसने छह लाख रुपये जीत लिए हैं।


ठग ने पुरस्कार देने के एवज में छात्रा से विभिन्न मदों में एक लाख 30 हजार रुपये बैंक एकाउंट में डलवा लिए गए। ठग ने उसे मुंबई अकेले आकर पैसे ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed