फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   milk businessman killed in sahibabad

घर से बुलाया, हत्या की और लाश फेंककर चले गए

Thu, 20 Feb 2014 01:48 PM IST
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, गाजियाबाद
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Feb 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
milk businessman killed in sahibabad

भोपुरा में दूध कारोबारी (30) की चाकू से गोदकर हत्या करके लाश नाले में फेंक दी गई। कारोबारी को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। बुधवार सुबह पिता योगा करने के लिए घर से बाहर निकले तो बेटे का शव नाले में पड़ा देखा।

विज्ञापन


एसपी सिटी समेत कई पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पूछताछ के लिए गांव के छह लोगों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन


हरेंद्र नागर भोपुरा गांव में दूध की डेयरी का कारोबार करता था। मंगलवार रात को करीब साढे़ नौ बजे बाइक पर आए दो लोग हरेंद्र को अपने साथ ले गए थे। देर रात तक हरेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब हरेंद्र के पिता महिपाल योगा जाने के लिए घर से निकले तो बेटे की लाश नाले में पड़ी देखी। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। मौके पर एसपी सिटी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।bhopura murder

एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की स्थिति और साफ हो सकेगी। प्रारंभिक जांच के अनुसार पैसों के लेनदेन में हत्या की आशंका है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। हरेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारे हरेंद्र के परिचित हो सकते हैं।


एक सप्ताह पहले लेनदेन को लेकर हुआ था झगड़ा
पैसे के लेनदेन को लेकर लगभग एक सप्ताह पहले हरेंद्र का तुलसी निके तन निवासी किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था।
कॉल डिटेल के आधार पर दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
 
बुधवार सुबह हरेंद्र के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया था। मोबाइल परिजनों ने उठाया। महिला हरेंद्र से बात करना चाहती थी। उस नंबर की पड़ताल की गई तो मोबाइल तुलसी निकेतन स्थित एक मकान के पते पर रजिस्टर मिला। पुलिस ने मकान में रह रही दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed