फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Milita Death Mystery: Jyoti will record the statements today!

मिलिता मौत मिस्ट्री : आज बयान दर्ज कराएंगे ज्योति!

Mon, 28 Jul 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 28 Jul 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Milita Death Mystery: Jyoti will record the statements today!

सेक्टर-4 की महागुन मोजैक सोसायटी में राज्यसभा टीवी पत्रकार (प्रोड्यूसर) मिलिता दत्ता की मौत के मामले में सोमवार को क्राइम ब्रांच परिजनों के बयान दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की ओर से मिलिता के पति सूर्य ज्योति मंडल और उनकी सास को सोमवार को बुलाया गया है। अगर वे पहुंचते हैं तो उनके बयानों की वीडियोग्राफी होगी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को 26 जुलाई को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


परिजनों के नहीं पहुंचने के बाद उन्हें दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी थी। मगर परिजनों से फोन पर बातचीत हुई तो उन्हाेंने पारिवारिक परेशानी बताई। उम्मीद है कि वे सोमवार को बयान देने गाजियाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे लगने शुरू
अब सोसायटी में नए कैमरे लगाए जा रहे हैं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अश्वनी ने बताया कि कैमरे ठीक कराने के साथ ही कुछ नए कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सोसायटी में कुल आठ कैमरे लगाए जाने की योजना है।


पुलिस के सिवा किसी को मिलिता के फ्लैट में जाने की परमिशन नहीं
सिक्योरिटी सुपरवाइजर अश्वनी ने बताया कि आरडब्ल्यूए की ओर से उन्हें कहा गया है कि पुलिस के अलावा कोई यदि मिलिता के फ्लैट का पता पूछता है तो उसे गेट पर ही रोक लिया जाए। बिना आरडब्ल्यूए की जानकारी के कोई रिश्तेदार या परिचित फ्लैट में नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed