फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   men hit constable by screwdriver in his head

इस छोटी सी बात पर हवलदार के सिर में पेचकस घुसा किया लहूलुहान

Fri, 23 Feb 2018 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
men hit constable by screwdriver in his head
demo pic

कांस्टेबल के सिर में पेचकस घुसाकर कर दिया लहुलुहान..

विज्ञापन

 

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में देर रात डीजे बजाने से मना करने पर गुस्साए युवकों ने हवलदार को सिर में पेचकस मारकर घायल कर दिया। वहां मौजूद एक अन्य सिपाही ने दो हमलावरों को दबोच लिया।

हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बयान पर गैरइरादतन हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देशबंधु गुप्ता रोड थाने को बृहस्पतिवार देर रात अजमल खां पार्क में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिली। हवलदार हेमंत सिपाही विकास को लेकर पार्क पहुंचा। वहां शादी समारोह चल रहा था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

हवलदार ने मलकागंज निवासी प्रतीक को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की जानकारी दी तो वह गुस्से में गाली-गलौज करने लगा। हवलदार के विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राजेश नाम का युवक भी आ गया।

आरोप है कि दो अन्य लोगों ने हवलदार को पकड़ लिया और प्रतीक ने सिर में पेचकस घुसा दिया। हवलदार लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। सिपाही विकास ने प्रतीक और राजेश को दबोच लिया। दो अन्य फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed