मेट्रो स्टेशन के पास मिली एमबीए छात्र की लाश, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक कार में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव मिला। शव पर चोट के निशान हैं, मगर अभी तक मौत की सही वजह पता नहीं चल पाई है।
दिल्ली के सरिता विहार में रहने वाला दक्ष सिंह (24) होटल मैंनेजमेंट में फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह जापानी कंपनी निपुन में भी नौकरी भी कर रहा था। उसके पिता दिल्ली सरकार के रेवन्यू विभाग में हैं।
दक्ष अपने दोस्त मुकेश के साथ बुधवार रात को गुड़गांव स्थित एक नाइट क्लब गया था। उसका दोस्त गुड़गांव में ही रुक गया और वह उसी की कार से दिल्ली लौट रहा था।
बेहद संदिग्ध है मामला
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे किसी राहगीर ने कार में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। कार सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर एक दीवार से टकराकर रुकी हुई थी। दक्ष का शव पिछली सीट पर पड़ा था।
उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि दक्ष के पास कई हजार रुपये थे, जोगायब हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूटपाट व महिला केकोण से जांच की जा रही है।
ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या कर शव को पिछली सीट पर डाल दिया गया। छात्र के दोस्त मुकेश समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकेश एक ढ़ाबे का मालिक है।