{"_id":"58e636bb4f1c1bf5465b7cb6","slug":"maruti-company-manager-looted-by-giving-lift-in-car-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर मारुती कंपनी के प्रबंधक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर मारुती कंपनी के प्रबंधक से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात लोगों की कार में लिफ्ट लेना मारुति कंपनी के प्रबंधक समद खान को महंगा पड़ा। कार सवारों ने सूनसान इलाके में ले जाकर उन्हें बंधक बना पांच हजार रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड आदि लूट लिए।
बदमाश उन्हें सूरजकुंड रोड पर उतार कर फरार हो गए। उनसे छीन कर ले गए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर बदमाशों ने एटीएम से 21 हजार रुपये भी निकाल लिए। उनकी शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
नंगला रोड नेहरू मोहल्ले में रहने वाले समद खान मारुति कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म हुई तो वह घर आने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
गुरुग्राम के इफको चौक पर इटियोस कार का चालक फरीदाबाद की आवाज लगा रहा था। वह कार में सवार हो गए। कार में तीन लोग पहले से बैठे थे। उनके मुताबिक कार जैसे ही पाली क्रशर जोन के पास पहुंची पीछे बैठे तीन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी पिटाई कर दी।
एक बदमाश ने उनका मोबाइल फोन, पर्स, पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड छीन लिया। जान से मारने का डर दिखा डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें सूरजकुंड रोड पर उतार कर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने डीएवी कॉलेज के पास स्थित एटीएम में उनके कार्ड का प्रयोग कर 21 हजार रुपये भी निकाले। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।