{"_id":"c03f9b77d0d663e2e77ecd9a51374048","slug":"married-young-man-fraudulently-married-pgdm-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा युवक ने धोखे से रचाई पीजीडीएम छात्रा से शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा युवक ने धोखे से रचाई पीजीडीएम छात्रा से शादी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीजीडीएम की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने लिंक रोड पुलिस से मामले की जांच की थी। लिंक रोड पुलिस ने मामले को महिला थाने ट्रांसफर किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पीजीडीएम फाइनल ईयर की छात्रा से अर्थला निवासी विकास ने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाया। खुद को कुंवारा बताकर युवती से शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।
आरोप है कि विकास ने हजारों रुपए भी युवती से ठग लिए और उसका अश्लील एमएमएस भी बना लिया। शादी के तीन महीने बाद छात्रा को पता चला कि विकास शादीशुदा है तो उसने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोपी ने एमएमएस को सार्वजनिक कर छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी दी थी। महिला थाने की एसएचओ शीला चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है।