{"_id":"56f21b414f1c1b890af14d72","slug":"married-women-found-hanging-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर 23 स्थित एक मकान में विवाहिता संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय मृतका का पति भी घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली के महिपालपुर की रहने वाली श्वेता सिंह की शादी 2012 में यहां के सेक्टर 23 निवासी अनुज के साथ हुई थी। अनुज के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उनकी नौ माह की बेटी भी है। श्वेता के सास-ससुर बाहर घूमने के लिए गए हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पति-पत्नि घर पर ही थे। इसी दौरान दोनों के बीच में झगड़ा हुआ। इसके बाद शाम करीब चार बजे श्ववेता घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
सूचना पाकर थाना पालम विहार पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।