स्कॉर्पियो के लिए विवाहिता की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुरालियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के चंदावली गांव निवासी देवदत्त के पुत्र राहुल की शादी इसी साल 24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा की भावना (22) से हुई थी।
शादी के बाद ससुराल वालों ने स्कॉर्पियो और दस लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। ये सब न मिलने पर बुधवार को ससुराल वालों ने भावना की हत्या कर दी।
पेशे से शिक्षक है पति
हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया पति पेशे से शिक्षक है और ससुर रिटायर्ड बीएसएफ का जवान है। बावजूद इसके दहेज में बड़ी रकम और बड़ी गाड़ी की मांग की गई और ना मिलने पर बहू की हत्या कर दी।
इसके बाद मायके वालों को फोन पर बहू की करंट से मरने की गलत जानकारी दी गई। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने पाया कि भावना के सीने पर गोली मारी गई है।
मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।