{"_id":"5741dace4f1c1bb615690962","slug":"married-woman-raped-by-swindle-the-attempt-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने का किया प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखला इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक व उसके भाई पर दुष्कर्म करने और इनकी मां पर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ओखला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (29) (बदला हुआ नाम) ओखला इलाके में रहती थी और प्राइवेट नौकरी करती थी। सपना का आरोप है कि करीब चार साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात बक्करवाला निवासी दिलीप भाटी से हुई। आरोपी घुमाने की बात कर पीड़िता को धोखे से अपने घर ले गया।
विज्ञापन
बाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी शादी की बात करती आरोपी टाल देता। यही नहीं एक दिन आरोपी के भाई महेंद्र ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता को जबरन घर में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
इस बीच उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व आरोपियों ने पीड़िता से उसका घर बिकवा दिया और उसे धोखे से नागपुर ले आए। यहां भी दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा। सपना का आरोप है कि आरोपियों की मां ने उसे नागपुर में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर दिल्ली पहुंची।
यहां उसने 18 मई को ओखला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने का प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।