फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many rounds firing on liquor businessman

शराब कारोबारी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/फर्रुखनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम/फर्रुखनगर Updated Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
many rounds firing on liquor businessman
फायरिंग - फोटो : amar ujala

 गांव बिरहेड़ा में बुधवार सुबह शराब कारोबारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर कार में सवार होकर आए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन


इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसमें हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव बिरहेड़ा निवासी बलबीर यादव के बेटे बिल्लू उर्फ सतबीर का शराब का कारोबार है।
विज्ञापन


बिल्लू ठेकेदार बुधवार सुबह अपने घर पर थे। बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट कार में सवार होकर पांच लोग उसके घर पर पहुंचे। आवाज लगाकर बिल्लू को बाहर बुलाया। बिल्लू के बाहर आते ही हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर कौन थे और  बिल्लू ठेकेदार की हत्या क्यों की। वहीं, यह भी बताया जा बिल्लू ने करीब दो साल पहले एक एकड़ जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर गांव के ही कुछ और भी खरीदार थे, जिन्होंने बिल्लू को यह जमीन खरीदने के लिए मना भी किया था।

इसी रंजिश को ध्यान में रखते हुए मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है।


वहीं, एसीपी मानेसर धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामला जमीन खरीद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में सीआईए समेत तीन-चार टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हत्या के कारणों का सही खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने पर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed