{"_id":"58a5aca84f1c1bbc5cd84103","slug":"mannapuram-gold-loot-accused-send-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणप्पुरम लूट मामला: लूट कांड में पांच आरोपी पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणप्पुरम लूट मामला: लूट कांड में पांच आरोपी पहुंचे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन पहले न्यू रेलवे रोड पर मणप्पुरम गोल्ड में हुई लूट के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों क ी पुलिस रिमांड पूरी होने पर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया, जबकि मास्टर माइंड सहित चार आरोपियों की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी है।
विज्ञापन
न्यू रेलवे रोड पर मणुप्पुरम गोल्ड में 32 किलो सोने की हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान लगभग 30 किलो सोना, दो बाइक व एक कार के साथ पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मास्टर माइंड देवेन्द्र उर्फ देवा, विकास गुप्ता, मनोज व बिजेन्द्र को चार दिन की और रिमांड पर लिया है, जबकि कानपुर किदवई नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दानिश, मोहम्मद शाहिद, वसीक, अरशद व फर्रुख नगर के रहने वाले मनोज सैनी के दोस्त नवीन उर्फ आरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एसीपी क्राइम संजीव बल्हारा ने बताया कि मास्टर माइंड बार-बार अपना बयान बदल रहा है। लूट का कुछ सामान अभी बरामद करना है, इसलिए मुख्य आरोपियों को चार दिन की और रिमांड पर लिया गया है।