{"_id":"d5f96377943d04d4dfeaaade9de27bc8","slug":"manipulating-the-student-returns-to-school-the-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौटती छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौटती छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, वैशाली
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि कई दिन से मनचला छात्रा को परेशान कर रहा था। एसओ खोड़ा अवधेश यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर इंदिरा विहार निवासी नवीं की छात्रा मयूर विहार फेस-3 के स्कूल से पढ़कर लौट रही थी।
इस दौरान शर्मा चौक के पास एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। वह उससे जबरन बात करने लगा। छात्रा ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया।
छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मनचले को पकड़कर धुन दिया। युवक सत्यपाल खोड़ा का ही रहने वाला है।