{"_id":"5bade382867a557f24049326","slug":"man-sexually-assaulted-11-year-old-girl-friend-of-his-daughter-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली से मिलने 11 साल की मासूम पहुंची उसके घर, पिता ने अकेला पाकर कर दिया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली से मिलने 11 साल की मासूम पहुंची उसके घर, पिता ने अकेला पाकर कर दिया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के जैतपुर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को एक बार फिर तार-तार कर दिया है। खबर है कि बुधवार को एक बच्ची के पिता ने उसकी 11 साल की सहेली के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी मिलते ही पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस वक्त पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता जब अपनी सहेली के घर गई थी तब उसके साथ ये वारदात हुई।
विज्ञापन
खबर है कि पीड़िता परिवार समेत मदनपुर खादर के जेजे कॉलोनी में रहती है। उसके घर से कुछ दूर उसकी सहेली रहती है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और एक ही साथ स्कूल भी जाती थीं। पुलिस के अनुसार बुधवार को पीड़ित बच्ची अपनी सहेली के घर गई थी। हालांकि उस वक्त बच्ची घर पर नहीं थी, सहेली का पिता घर पर अकेला था।
विज्ञापन
सहेली को न पाकर जब जाने लगी घर तो आरोपी ने रोका और...
प्रतीकात्मक तस्वीर
सहेली को न पाकर जब पीड़िता अपने घर जाने लगी तो आरोपी ने उसे रोक लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठेगी।
बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह रोते-रोते अपने घर चली गई। जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो डरते हुए सारी बात उन्हें बता दी। बेटी के साथ हुई इस घटना को सुनकर उसके माता-पिता भी हैरान रह गए।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा कर मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच आरोपी को यह बता पता चल गई कि उसकी शिकायत पुलिस में हो चुकी है और इसी वजह से वह घर से फरार हो गया। पुलिस गुरुवार तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।