पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से आज एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप होश उड़ जाएंगे। एक व्यक्ति ने अपने परिवार जिस तरह एक झटके में खत्म कर दिया।
अगर सोचा जाए तो लगता है कि क्या उसकी संवेदना बिल्कुल खत्म हो गई थी जो अपनी जीवन संगिनी और मासूम बेटियों का चेहरा देखकर भी उसका पत्थर दिल नहीं पिघला। क्या उसके हाथ एक बार भी नहीं कांपे ऐसा कुकृत्य करने से पहले।
क्या उसकी इंसानियत भी खत्म हो गई थी जो एक साथ तीन जानों की सांसे हमेशा के लिए रोक दी। क्या कोई परेशानी इतनी बड़ी हो सकती है जो अपनों की जिंदगी लेने पर मजबूर कर दे या कोई गुस्स इतना भी भयानक हो सकता है जो मासूमों के चेहरे और उनके प्यार से भी शांत न हो।
गृह कलह है हत्या का कारण!
नोएडा के भंगेल इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी सहित दो बेटियों को जान से मार दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। आरोपी पति का नाम अमित उर्फ बॉबी है, जिसने अपनी 25 साल की पत्नी सरला और उसके साथ दो साल की बेटी तन्नू और 8 महीने की बेटी मन्नू को गला दबाकर मार दिया।
पति तीनों की हत्या करने के बाद सोमवार सुबह फरार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह फेज टू की ही किसी कंपनी में काम करता था। थाना फेज-2 पुलिस इस हत्या की छानबीन के बाद 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं सरला के घरवालों का आरोप है कि यह हत्या दहेज के कारण की गई है। सरला का मायका ग्रेटर नोएडा के खानपुर में है। सरला के घरवालों ने बताया कि अमित ने 15 दिन पहले ही उन लोगों को यहां से लेकर गया था। पड़ोसियों ने भी बताया कि इन दोनों के बीच अनबन चल रही थी।