{"_id":"57a4bca34f1c1b39302b8f30","slug":"man-lynch-to-death-on-small-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा रोकने गए युवक की जान निकलने तक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा रोकने गए युवक की जान निकलने तक की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूप नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप तीन युवकों पर है। जो घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान इरफान (22) के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को जीटी करनाल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिलहाल स्वरूप नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इरफान परिवार के साथ भलस्वा डेयरी के राजीव नगर इलाके में रहता है। परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बच्चों के अलावा दो भाई है। इरफान का पिता वसीमुद्दीन इलाके में शॉकर की रिपेयरिंग का काम करता है। इरफान अपने पिता के साथ काम करता था।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे राहुल नाम का युवक उसके दुकान पर आया। वह इरफान को अपने साथ चलने के लिए कहा। इरफान अपनी बुलेट पर राहुल को बिठाकर चल दिया। दोनों बुराड़ी स्थित शराब की दुकान पर गए। जहां राहुल ने बियर की बोतल खरीदी।
कैमरे में कैद हुई वारदात
युवक की हत्या के बाद परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
कैश काउंटर पर मौजूद तीन युवकों से राहुल की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इरफान बीच-बचाव के लिए आया। इसी दौरान तीनों युवकों ने इरफान की पिटाई शुरू कर दी और उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल इरफान को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
इरफान के साथ मारपीट की वारदात सरकारी शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इरफान के परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को उन लोगों को सूचना मिली कि इरफान सड़क हादसे में जख्मी हो गया है। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी नाक से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में पता चला कि शराब की दुकान पर उसके साथ मारपीट की गई है।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि तीन युवक उसे 20 मिनटों तक पीटते रहे और अधमरा होने पर उसे घसीटते हुए नाले के पास फेंक दिया। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपियों ने सैकड़ों लोगों के सामने वारदात को अंजाम दिया लेकिन किसी ने भी इरफान को बचाने की कोशिश नहीं की। परिवार वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ नहीं की।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिवार वाले उसे लेकर जीटी करनाल रोड पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।