फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man looted via honey trap

हनी ट्रैप में फंसाकर युवक को लूटा

Mon, 24 Oct 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
man looted via honey trap
cyber crime

सीमापुरी इलाके में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अवधेश कुमार परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 20 अक्तूबर को उसने दीवार पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देखा और उस पर दिए नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


फोन उठाने वाले ने कहा कि उसे नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा और दो हजार रुपये लेकर जीटीबी अस्पताल में बुलाया। वहां उसे मोनू नाम का युवक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू उसे दिलशाद गार्डन स्थित एक फ्लैट पर ले गया, जहां एक युवती मौजूद थी

man looted via honey trap
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

मोनू उसे दिलशाद गार्डन स्थित एक फ्लैट पर ले गया, जहां एक युवती मौजूद थी। कुछ देर बाद वहां दिल्ली पुलिस की फाइल लेकर दो लोग पहुंचे और अवधेश पर गलत काम करने की बात कहकर उसकी पिटाई कर दी।

साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे नगदी, सोने की अंगूठी और एटीएम कार्ड ले लिया।

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उसके एटीएम से 26 हजार रुपये निकाल लिए। किसी तरह से भागकर पीड़ित सीमापुरी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed