{"_id":"59d9042e4f1c1b74698b49b6","slug":"man-looted-mobile-by-slapping-make-up-artist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकअप आर्टिस्ट को चांटा मारकर मोबाइल झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेकअप आर्टिस्ट को चांटा मारकर मोबाइल झपटा
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
kid using mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के मेफील्ड गार्डन के पास घर जा रही मेकअप आर्टिस्ट से चांटा मारकर मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आसपास खड़े लोग बाइक सवारों के पीछे दौड़े तो वे गिर पड़े। एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उधर, सेक्टर-43 क्षेत्र में युवक से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अलवर राजस्थान निवासी मोनिका गुरुग्राम के सेक्टर-48 में रहती हैं और मेकअप आर्टिस्ट हैं। 5 अक्तूबर की रात को वह मेफील्ड गार्डन से खाना खाने आईएलडी मॉल सेक्टर-47 आई थीं। रात करीब सवा 12 बजे वह घर जाने के लिए आईएलडी मॉल के सामने सर्विस रोड से ऑटो लेने के लिए जा रही थीं कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक आए। उन्होंने उनके पास मोटरसाइकिल रोकी और पीछे से थप्पड़ मारकर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
ये युवक भागने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ लोग बाइकसवारों की ओर लपके तो हड़बड़ी में कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक गिर गई। इनमें तीन युवक भाग गए, जबकि एक को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अब्दुल फारुख के रूप में हुई।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सेक्टर-43 चौकी इंचार्ज को महेंद्रगढ़ निवासी हवा सिंह ने शिकायत दी कि 29 सितंबर को वह सेक्टर-43 में ऑटो से उतरने के बाद पैदल जा रहे थे। सेक्टर-53 के पास पहुंचे तो उसके घर से फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगे कि एक बाइक पर 3 लोग आए जो उनसे मोबाइल छीनकर भाग गए।