{"_id":"59d902a44f1c1b71548b63f5","slug":"man-killed-gardener-for-car-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के विवाद में नौकर को चाकू मार की हत्या, तीस साल से घर में कर रहा था माली का काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्किंग के विवाद में नौकर को चाकू मार की हत्या, तीस साल से घर में कर रहा था माली का काम
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पार्किंग के विवाद में गुस्साए सेक्टर-7 डी निवासी अक्षय उर्फ बोनी ने अपने तीस साल पुराने नौकर आशाराम (49) को चाकू मार दिया। शनिवार सुबह हुई चाकूबाजी मेें घायल हुए आशाराम को परिजनों ने तुरंत ही सेक्टर 10 स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर सात डी निवासी अधिवक्ता एससी महाना के यहां मूल रूप से एटा (यूपी) निवासी आशाराम पिछले तीस साल से घरेलू सहायक के रूप में काम कर रहा था। उनके घर में आशाराम भी अपने परिवार के साथ रहा है। अधिवक्ता ने आशाराम के बेटे विष्णु को रोजी रोटी चलाने के लिए टैक्सी कोटे से एक कार खरीदकर दी है। इसी कार की पार्किंग को लेकर अधिवक्ता के नाती अक्षय उर्फ बोनी और आशाराम के बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
इस कार के खड़े होने से अक्षय की कार पार्क होने मेें मुश्किल आती थी। विष्णु के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे अक्षय आया और पापा से गाड़ी हटाने को कहते हुए बदतमीजी करने लगा। आशाराम की पत्नी कुछ बोलीं तो अक्षय उनसे बदसलूकी करने लगा। इस पर आशाराम बीच बचाव कराने लगे। अक्षय ने चाकू उठा कर उनकी पीठ में घोंप दिया।
विज्ञापन
लहूलुहान आशाराम को बचाने के लिए आगे आए विष्णु का भाई भी चाकू लगने से घायल हो गया। अक्षय अपने चाचा के घर भाग गया। परिजनों ने आशाराम को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सेक्टर-7 इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि आरोपी अक्षय को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।