{"_id":"59b7c1dc4f1c1bf27f8b64c7","slug":"man-got-beaten-for-speaking-in-english-with-his-friends-by-five-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात करना पड़ा महंगा, 5 लोगों ने जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात करना पड़ा महंगा, 5 लोगों ने जमकर पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात करना काफी भारी पड़ गया है। पांच लोगों ने मिल कर उसे बेरहमी से पीटा है। पुलिस की माने तो घटना लुटियंस जोन की है। पीड़ित अपने दोस्त को यहा स्थित एक पांच सितारे होटल में छोड़ने आया था।
विज्ञापन
नोएडा निवासी वरुण गुलाटी शनिवार को कार से अपने दोस्त अमन को छोड़ने आया था। जब वरुण अमन को छोड़कर लौटने लगा तभी पांच लोगों ने उसको घेर लिया और पूछा की वह अंग्रेजी में बात क्यूं कर रहा था और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद नशे में धुत पांच आरोपी वरुण को बेरहमी से पीट कर मौके से फरार हो गए। लेकिन वरुण को उनकी गाड़ी का नंबर याद रह गया जिस कारण पुलिस पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दो आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन