फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man gets 10 yrs jail for raping minor step daughter

बलात्कारी बाप को 10 साल की सजा

Tue, 13 May 2014 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
Man gets 10 yrs jail for raping minor step daughter

दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को उस व्यक्ति को 10 साल की कठोर सजा सुनाई है, जिसने अपनी 13 साल की सौतेली बेटी से रेप किया और उसे गर्भवती भी कर दिया था। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार पिता और उस अजन्मे बच्चे के डीएनए एक ही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला वह 33 साल दोषी पिता को एडिशनल सेशन जज रजनीश कुमार गुप्ता ने लड़की के साथ बलात्कार और जान से मारने की धमकी को लेकर दोषी ठहराया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि लड़की के बयान को झुठलाया नहीं जा सकता है। अजन्मे बच्चे का डीएनए रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करने के लिए काफी है कि पिता ने नाबालिग लड़की के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाया है, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े बदल रही लड़की के कमरे जाकर किया रेप

Man gets 10 yrs jail for raping minor step daughter

जज ने कहा कि लड़की का पुलिस को दिया गया बयान और डीएनए सैंपल एक दूसरे की बात की पुष्टि करते हैं। जज ने कहा कि 16 अगस्त 2011 को दिल्ली के ही उत्तम नगर में उसने लड़की के साथ ना केवल रेप किया बल्कि धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

कोर्ट ने दोषी पिता पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लड़की की ओर वकील ने बताया कि 16 अगस्त 2011 को जब लड़की स्कूल से घर लौटकर अपने कमरे में कपड़े बदलने गई तभी पिता कमरे में जाकर उससे बलात्कार किया।

जब लड़की ने मना किया और चिल्लाने लगी तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे कहा कि अगर वह यह बात किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा।

बेटी ने डर के मारे मां को नहीं नानी को बताया

Man gets 10 yrs jail for raping minor step daughter

उसके बाद अगले तीन-चार महीनों तक वह उससे रेप करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। ‌तब जाकर उस नाबालिग लड़की ने अपनी नानी को यह बात बताई, जिसे उसकी नानी ने उसकी मां को यह बता दिया।

लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और नाबालिग का मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद उसे अबॉर्शन करवाया गया।

केस के दौरान उस व्यक्ति ने कोर्ट में कहा कि उसकी मां पैसों के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रही है। आज कोर्ट में उस शख्स ने दया की याचिका फाइल की, जिसमें उसने कहा कि वह दिसंबर 2011 से जेल में बंद है और उसका पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed